अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण प्रक्रिया एक कदम और आगे बढ़ी

अयोध्या  में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण  प्रक्रिया एक कदम और आगे बढ़ी  

अयोध्या  में दिनांक 17 मई 2021 को प्रातः 
श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण  प्रक्रिया एक कदम 
और आगे बढ़ गई,  पिछले 5 अगस्त 2020 को 
माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार श्री नरेंद्र भाई मोदी जी ने अयोध्या पधार कर मंदिर निर्माण की प्रक्रिया को प्रारंभ कर दिया था , इस अवसर पर 9  शिलाओं का पूजन माननीय प्रधानमंत्री जी ने किया था , गर्भ ग्रह में रखे जाने वाली अन्य सभी चांदी की वस्तुओं का पूजन भी किया गया था, स्वयं प्रधानमंत्री जी अपने साथ एक कलश लेकर आए थे , वह सभी वस्तुएं उसी समय से सुरक्षित रखी थी, आज समुद्र तल से 91 मीटर ऊंचाई पर अर्थात जिस धरातल पर बैठकर माननीय प्रधानमंत्री जी ने पूजन किया था उस तल से लगभग 14 मीटर नीचे गर्भ ग्रह के स्थान पर चारों कोनों में शास्त्रीय विधि से 9 शिलाएं स्थापित कर दी गई, साथ ही साथ वास्तु विधि के अनुसार स्थापत्य द्वारा निर्धारित अन्य शिलाएं भी रखी गई, जो अन्य शिलाये रखी गई उनके चित्र आपकी जानकारी के लिए प्रस्तुत है ।
                         माननीय चम्पतराय जी
                          का श्री अयोध्याजी से
                                   वक्तव्य
                             17 मई 2021अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण कार्य में और तेजी आई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्वीट के मुताबिक, अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण कार्य को गति प्रदान करते हुए आज गर्भगृह के स्थान पर कूर्म शिला स्थापना का कार्य शास्त्रोक्त विधि से सम्पन्न हुआ https://t.co/ROkg0KD1Kk?amp=1अयोध्या में राम मंदिर के लिए नींव भराई का कार्य बरसात के पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ताकि राम मंदिर निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके। अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के गर्भगृह स्थल पर सोमवार को नवग्रह के पूजन के साथ ही 9 शिलाओं को स्थापित किया गया।  

Comments